Wednesday, 25 July 2012
Friday, 20 July 2012
रवीजी, कन्नूर से एक बार फिर.....
आत्मकथा से जीवनी
आत्मकथांशः
मैं राजन, एक ग्रामीण किसान हूँ । मेरा जन्म केरल राज्य के कण्णूर ज़िले में कैतप्रम नामक गाँव में हुआ । मेरे माँ-बाप श्रीधर और गोमती हैं । मेरी पत्नी का नाम विजया है । राजेश और राघव मेरे बेटे हैं । मैंने दसवीं तक की पढ़ाई की थी । गाँव में मेरी पाँच एकड़ ज़मीन है ।उसमें मैं काजू, रबड़, काली मिर्च, कसावा, धान आदि की खेती करता हूँ । खेती में मेरी पत्नी और बेटे भी मेरी सहायता करते हैं।आर्थिक कठिनाई होते समय मैं बैंकों से कर्ज लेता हूँ।
जीवनी में परिवर्तितः
श्री राजन एक ग्रामीण किसान है । उनका जन्म केरल राज्य के कण्णूर ज़िले में कैतप्रम नामक गाँव में हुआ ।श्रीधर और गोमती उनके माँ-बाप हैं । उनकी पत्नी का नाम विजया है । राजेश और राघव उनके बेटे हैं। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की थी । गाँव में उनकी पाँच एकड़ ज़मीन है । उसमें वे काजू, रबड़, काली मिर्च, कसावा, धान आदि की खेती करते हैं । उनके बेटे और पत्नी भी खेती में उनकी सहायता करते हैं । आर्थिक कठिनाई होने पर वे बैंकों से कर्ज लेते हैं।
( इन्हें लेकर कक्षाई प्रक्रिया चलाएँ और अपना मत कमेंट द्वारा प्रकट करें )
Monday, 16 July 2012
हम वाक्यों को मिलाएँगे......
वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाएँ।
- वह घर छोटा है।
- वह मेरा घर है।
- मेरे घर में छह कुर्सियाँ हैं।
वह छोटा घर मेरा है/मेरा घर छोटा है।
मेरे छोटे घर में छह कुर्सियाँ हैं।- मेरी बेटी छोटी है।
- छोटी बेटी सुरभि है।
- सुरभि स्कूल जाती है।
- सुरभि अंजलि के साथ स्कूल जाती है।
मेरी बेटी सुरभि छोटी है।
मेरी छोटी बेटी सुरभि स्कूल जाती है।
मेरी छोटी बेटी सुरभि अंजलि के साथ स्कूल जाती है।- नन्दना मेरी छात्रा है।
- नन्दना हिंदी पढ़ती है।
- नन्दना अच्छी तरह पढ़ती है।
मेरी छात्रा नन्दना हिंदी पढ़ती है।
मेरी छात्रा नन्दना अच्छी तरह हिंदी पढ़ती है।- राजेश मेरा मित्र है।
- वह मेरा प्यारा मित्र है।
- राजेश पढ़ाता है।
- वह हिंदी पढ़ाता है।
राजेश मेरा प्यारा मित्र है।
मेरा प्यारा मित्र राजेश पढ़ाता है।
मेरा प्यारा मित्र राजेश हिंदी पढ़ाता है।- किताब मेज़ पर है।
- वह हिंदी किताब है।
- किताब मेरी है।
- मेज़ लकड़ी की है।
मेज़ पर हिंदी किताब है।
मेज़ पर मेरी हिंदी किताब है।
लकड़ी की मेज़ पर मेरी हिंदी किताब है।- कपड़ा नया है।
- कपड़ा काला है।
- वह सस्ता है।
- कपड़ा मेरी बेटी का है।
नया कपड़ा काला है।
नया कपड़ा काला और सस्ता है।
मेरी बेटी का कपड़ा नया, काला और सस्ता है।- गिलास में दूध है।
- दूध गरम है।
- वह गाय का दूध है।
- दूध बच्चे के लिए है।
गिलास में गरम दूध है।
गिलास में गाय का गरम दूध है।
गिलास में गाय का गरम दूध बच्चे के लिए है।- शेर एक जानवर है।
- वह जंगली जानवर है।
- शेर माँसाहारी है।
- शेर जंगल का राजा है।
शेर एक जंगली जानवर है।
शेर जंगली और माँसाहारी जानवर है।
जंगली और माँसाहारी जानवर शेर जंगल का राजा है।
=======================================
=======================================
Sunday, 1 July 2012
क्या , यह सच है !
इनसान और पशु आपस में कैसे प्यार करें ?
Subscribe to:
Posts (Atom)
